रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर में गुरुवार को भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा का वार्षिक चुनाव मोहल्ला गणेशजी में राजीव माहेश्वरी के आवास पर संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से सुशील बाजपेई को अध्यक्ष पद पर चुना गया।
निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि भारत विकास परिषद एक सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना से कार्य करने वाला संगठन है, जो समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। परिषद द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी इन कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगी। इसके बाद सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें सुशील बाजपेई को अध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव को सचिव और अशोक कुमार गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। डॉ. रंजना दुबे को महिला संयोजिका की जिम्मेदारी सौंपी गई। अरुण मिश्रा और आलोक श्रीवास्तव को सह सचिव, विष्णु गुप्ता को सह कोषाध्यक्ष एवं युव बजाज (यश) को मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील बाजपेई ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। कहा कि सभी सदस्यों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। आगामी कार्यक्रमों में स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण, छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक सहयोग जैसे कार्यक्रमों को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी।

इस मौके पर डॉ. सुरेश साहनी, डॉ. मुकेश साहनी, राजेश गुप्ता मानपुरा, उमेश दीक्षित, अतुल खन्ना, गिरीश गुप्ता, नरेंद्र पांडेय, अरूण पुरवार, राजेश गुप्ता मानपुरा, प्रेमदास गुप्ता, धर्मेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।






