जालौन के इस स्थान पर लगाया गया बिजली विभाग का शिविर,,,इस योजना का लोग ले फायदा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

E-Magzine – उत्तम पुकार न्यूज़

Jalaun news today । प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई बिजली बिल राहत योजना 2025-26 को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नगर में शिविर लगाया गया। जिसमें विभागीय टीम ने ग्रामीणों को योजना के लाभ के बारे में जानकारी दी और 3.57 लाख बकाया भी जमा कराया गया।
एसडीओ सूरज सोनी व जेई नवीन कंजोलिया के नेतृत्व में नगर में आयोजित शिविर में जेई ने बताया कि सरकार की इस योजना के अंतर्गत पहली बार संपूर्ण ब्याज माफ होने के साथ ही मूलधन में 25 फीसदी छूट दी जा रही है। इसका उद्देश्य पुराने बिजली बकाएदारों को राहत देना और लोगों को नियमित बिल जमा करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा में पंजीकरण कर अपनी बकाया धनराशि का भुगतान करना होगा। बिल को आसान 750 या 500 रुपये की मासिक किस्त में भी जमा किया जा सकता है। योजना के तहत डोर टू डोर ड्राइव चलाए गए अभियान में 15 नेवर पेड बिल जमा कराए गए साथ ही 11 चोरी के प्रकरणों में पंजीकरण कराया गया। इस दौरान बकाएदारों से 3.57 लाख रुपये भी वसूल किए ।गए। इस मौके पर टीजीटू कप्तान, टीजीटू दीपक कुमार, एसआई रंजीत कुमार, फीडर मैनेजर सौरभ सेंगर, विनय कुमार, सोंटी सोनी, केके कुशवाहा, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।