बिजली विभाग ओटीएस योजना : जालौन के इस गांव में कैम्प लगाकर किये गए रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बिजली विभाग के बकाएदारों को लाभ दिलाने के लिए ओटीएस योजना के तहत ग्राम भदवां में कैंप लगाकर बकाएदारों के रजिस्ट्रेशन किए गए। साथ ही बकाएदारों से बिल भी जमा कराए गए।
बिजली विभाग के बकाएदारों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा ओटीएस योजना लागू की गई है। जिसके तहत उपभोक्ताओं को ब्याज में माफी दी जा रही है। इसका लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बिजली विभाग भी कैंप लगाकर लोगों को इस योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक् क्षेत्र के ग्राम भदवां में जेई राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में शिविर लगाया गया। जिसमें जेई ने ग्रामीणों को बताया कि ओटीएस योजना के माध्यम से बकाएदार ब्याज में छूट का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। एकमुश्त बकाया जमा करने पर शत प्रतिशत ब्याज में छूट प्रदान की जाएगी। इसके अलावा किस्तों में भी बकाया धनराशि जमा की जा सकती है। इसमें भी उन्हें किस्तों के आधार पर छूट का लाभ मिलेगा। गांव में लगाए गए कैंप में लगभग 85 हजार रुपये बकाएदारों से वसूल किए गए। साथ ही 55 बकाएदारों के योजा के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किए गए। एसडीओ रामसुधार ने कहा कि काटे गए कनेक्शन बिल जमा करके ही जुड़वाएं। चोरी से कनेक्शन जोड़ने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। साथ ही उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से इस योजना का लाभ लेने की अपील की है। इस मौके पर इस मौके पर रिपुदमन सिंह सेंगर, मनोज परिहार, इंद्रपाल, बालकिशुन पुण्यप्रताप, अनवर खां, अभिषेक, अजीत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment