बिजली विभाग की टीम ने चलाया जालौन में चेकिंग अभियान,, बकायेदारों से वसूली गयी राशि

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शनिवार को बिजली निगम की टीम ने बाजार व मोहल्लों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान 30 बड़े बकाएदारों के बिजली के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 3.50 लाख रुपये की वसूली भी की गई।
अधिशासी अभियंता पुंष्पदेव के नेतृत्व एसडीओ ऋषभ राजपूत, जेई केके वर्मा के नेतृत्व में बिजली निगम की टीम ने झंडा चौराहा व तकिया के आसपास के अलावा मोहल्ला नारोभास्कर, मुरलीमनोहर, बैठगंज, चौधरयाना, गोविन्देश्वर, बालमभट्ट में सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिल में दर्शायी गई रीडिंग व मीटर रीडिंग का मिलान किया गया जिससे मीटर रीडर द्वारा की स्टोर रीडिंग का पता चल सके। टीम ने मीटर से पोल तक जाने वाली केबिल को बारीकी से देखा। टेप पुराने मिलने पर उन पर सील लगाने के निर्देश दिए। टीम बिजली का बिल जमा न करने पर 30 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कनेक्शन कटने से बचने के लिए 35 उपभोक्ताओं ने लगभग 3.50 लाख रुपये जमा कर दिए। बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं को निर्देश दिए कि वह नियमित बिजली का बिल जमा करें बिजली की बचत में सहयोग करें। जरूरी न होने पर पंखा, कूलर, एसी बंद कर दे। जेई केके वर्मा ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा औरा बिल जमा न होने पर कनेक्शन काटे जाएंगे ।अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए समय से बिल जमा करें।