जालौन में नौ घण्टे प्रभावित रही बिजली,,, यह थी बड़ी बजह

Jalaun news today । जालौन टाउन बिजलीघर के आसपास की केबिलों में आए दिन स्पार्किंग व फाल्ट आदि होते हैं। जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होती है। बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए सोमवार को केबिल बदलने का काम किया गया। जिससे लगभग नौ घंटे बिजली व्यवस्था प्रभावित रही।
नगर के मध्य में स्थित टाउन बिजली घर में 400-400 केवी के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं। इन ट्रांसफार्मरों से बाजार समेत आसपास के आधा दर्जन मोहल्लों में बिजली आपूर्ति होती है। टाउन बिजलीघर से निकली केबिलों में आए दिन चिंगारी निकलती रहती है और फाल्ट हो जाते हैं। चिंगारी के चलते आसपास के दुकानदारों को दिक्कत हो रही थी और दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सोमवार को साप्ताहिक बाजार बंदी के दिन बिजली विभाग ने छोटे बिजलीघर पर जमीन पर पड़ी केबिल को ठीक करने व उपकरणों बदलने का काम कराया। इसके साथ ही शराब के ठेके वाली गली में केबिल बदलने का काम कराया गया। जिससे सब्जी मंडी के आसपास के साथ मोहल्ला जोशियाना, चौधरयाना, काशीनाथ, फर्दनवीस, गोविंदेश्वर, चुर्खीबाल आदि की बिजली आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं सात बजे तक ठप रही। केबिल व उपकरण बदलने का कार्य एसडीओ रामसुधार, जेई नवीन कंजोरिया के नेतृत्व में टीजीटू नरेंद्र सोलंकी, लाइनमैन सामीर अली, सोनू, राजेंद्र, दीपू, सोंटी सोनी द्वारा कराया गया।

Leave a Comment