Jalaun तेरह सूत्रीय मांगों के समथर्न में बिजली कमर्चारियों ने दी चेतावनी

प्रदेश सरकार ने मांगे पूरी न की तो करेंगे आंदोलन

(ब्यूरो रिपोर्ट )

उरई (जालौन)। विद्युत कमर्चारी संयुक्त मोर्चा के नेतृत्व में बुधवार को विद्युत कमर्चारियों ने 13 सूत्रीय मांगों के समथर्न में धरना सभा का आयोजन कर प्रदेश सरकार को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को पूरा न किया गया तो वह मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तयार करेंगे।


धरना सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं का कहना था कि जब विद्युत कमर्चारी संयुक्त संघर्ष समिति की प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा एवं सलाहकार मुख्यमंत्री अवनीश अवस्थी की अध्यक्षता में 3 दिसंबर 2022 को वार्ता बैठक में सभी मांगों के समाधान का आश्वासन दिया गया था इसके बाद भी एक भी मांग पूरी नहीं की गयी है। वार्ता के दौरान संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि वह उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. की हानियों को घटाने एवं वित्तीय स्थिति को बेहतर करने हेतु प्रबंधन का पूर्ण सहयोग करेंगे। बैठक में आंदोलन के दौरान किसी भी कमर्चारी, अवर अभियंता, अभियंता एवं संविदा कर्मी के विरुद्ध की गयी विभागीय कायर्वाही तथा कारण बताओ नोटिस निलंबन, निष्कासन, उपार्जित चिकित्सा अवकाश का निरस्तीकरण एवं पुलिस की कायर्वाही आदि अनुशासनिक कायर्वाही की गयी हो तो उक्त कायर्वाही तत्काल वापस लिया जायेगा एवं किसी का भी इस अवधि के वेतन में कोई कटौती नहीं की जायेगी। इसके अलावा 13 सूत्रीय मांगों को पूरा करने पर सहमति बनी थी। लेकिन आज तक ईपीएफ भुगतान में की गयी कटौती के घोटाले की जांच तक शुरू नहीं करायी गयी है। कमर्चारियों का कहना था कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह पुनः आंदोलन करने को विवश होंगे। धरना सभा में इं. शैलेंद्र दुवे, राजीव सिंह, जितेंद्र सिंह गुजर्र, प्रभात सिंह, जीवी पटेल, जयप्रकाश, सदरुद्दीन राना, जवाहरलाल विश्वकमार्, बीसी उपाध्याय, सुहैल आबिद, पीके दीक्षित, इंद्रभूषण उपाध्याय, डीके मिश्रा, मो. इलियास, सुनील प्रकाश पाल, रामसहारे वमार्, पवन कुमार श्रीवास्तव, पीएस वाजपेयी, श्रीचंद्र, पीएन तिवारी, केएस रावत, पीएन राय सहित अनेकों कमर्चारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment