रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन ब्लॉक कार्यालय में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों को बीते आठ माह से मानदेय न मिलने के चलते मनरेगा कर्मचारी परेशान हैं पिछले माह नवागांतुक बीडीओ को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की थी। एक माह बाद वेतन न मिलने पर बुधवार को कर्मचारियों ने बैठक कर 10 दिन की कलम बंद हड़ताल की घोषणा करते हुए बीडीओ को ज्ञापन दिया है।
ब्लॉक कार्यालय में काम कर रहे ग्राम रोजगार सेवक समेत मनरेगा कर्मचारियों को बीते आठ माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। जिसको लेकर बीती नौ मार्च को मनरेगा कर्मचारियों ने बीडीओ प्रशांत कुमार को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन एक माह बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। बुधवार को ग्राम रोजगार सेवक संघ के तत्वावधान में मुकुल मुदगल, प्रकाश बाबू, प्रमोद कुमार, इंदल साहू, शिवप्रकाश, अनिल कुमार, कुशवेंद्र सिंह, शिव कुमार, सुरेंद्र कुमार, विपिन, गजेंद्र सिंह, रामलला, अवनीश कुमार, उमेशचंद्र, हिम्मत सिंह, अनिल मिश्रा, कुलदीप, पवन तिवारी ने बीडीओ प्रशांत कुमार को ज्ञापन देकर बताया कि बीते आठ महीनों में प्रमुख पर्व दशहरा, दीपावाली, होली, नवरात्रि के अलावा वैवाहिक तिथियां भी निकल गई है। शादी और पर्व पर घरों में अधिक खर्च होता है। इसके बाद भी उन्हें बीते नौ माह से मानदेय का भुगदान नहीं किया गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश के 12 प्रदेशों में उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित करने पर प्रशंसा की थी। सर्वाधिक मानव सृजन में सहयोग करने वाले कर्मचारियों को मानदेय तक नहीं मिल पा रहा है। यह संविधान के अनुच्छेद 21 में वर्णित जीवन के अधिकार का उल्लंघन है। मानदेय का नौ माह से भुगतान न होने के कारण उनके परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मचारी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भुगतान न होने के चलते दिनांक 16 अप्रैल से 25 अप्रैल तक कर्मचारी सांकेतिक कलम बंद हड़ताल करने के लिए मजबूर हैं।





