(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। उत्तर प्रदेश के जालौन जनपद में पुलिस और एसओजी की टीम ने मुठभेड़ के बाद दो अंतरराज्यीय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है । कुठौंद थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के संबंध में पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों बदमाश काफी शातिर अंतरराज्यीय बदमाश है और दोनों ने दोनों ने बीते फरवरी माह में एक दपत्ती के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था इनके विरुद्ध कई जघन्य मामले दर्ज है। जिन्हें आज मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
सीओ ने दी विस्तार से जानकारी
जालौन जनपद के कुठोंद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद पकड़े गए दोनों बदमाशों के संबंध में सीओ जालौन ने मीडिया को विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 18 फरवरी सन 2024 को कुठौंद थाना क्षेत्र के जलोनी माता मंदिर के पास एक दंपत्ति को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया गया था । इस घटना के बाद से ही पुलिस टीम बदमाशों की सुरागसी में लगी हुई थी । आज थाना कुठौंद की पुलिस जब चेकिंग कर रही थी इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी जवाबी फायरिंग में पुलिस टीम ने भी गोली चलाई जिससे दो बदमाश घायल हो गए । सीओ जालौन ने बताया कि इन दोनों बदमाशों ने अपना नाम रिजवान उर्फ लूला निवासी अयाना और यह सलीम गुर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य भी रहा है । इसके विरुद्ध लगभग दो दर्जन मामले दर्ज है। दूसरे ने अपना नाम पंकज उर्फ रंगोली बताया है यह जनपद इटावा का रहने वाला है इन दोनों के पास से लूट के आभूषण और 23 हजार रुपए नगदी व फर्जी आधार कार्ड व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई इसके अलावा दो अवैध असलहा व कारतूस में बरामद हुए हैं।






