उर्जा मंत्री ए के शर्मा ने हड़ताल पर गए संविदाकर्मियों को दी ये सख्त चेतावनी,, शाम 6 बजे तक वापस आओ नहीं तो ,,,

Lucknow । उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शनिवार को 2 दिनों से हड़ताल पर गए संविदा कर्मचारियों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह शाम 6 बजे तक अपने काम पर वापस नहीं लौटते तो उन्हें बर्खास्त कर दिया जाएगा। राजधानी लखनऊ में स्थित शक्ति भवन में आयोजित की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए ऊर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पिछले दो दिनों में 1332 संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है और आगे भी यदि संविदा कर्मी काम पर नहीं लौटे तो वह हजारों संविदा कर्मचारियों को बर्खास्त करने में पीछे नहीं हटेंगे।

श्री शर्मा ने कहा कि हाईकोर्ट ने गंभीरता से हड़ताल पर रोक लगाने की बात कही है लेकिन अभी भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के लोग मान नहीं रहे। यह खेद का विषय है. उच्च न्यायालय ने अवमानना का नोटिस दे दिया है।


ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में विद्युत आपूर्ति सामान्य है. 28000 मेगावाट का उत्पादन हो रहा है और मौसम के चलते मांग आधी है। तमाम बिजली संगठन हड़ताल से अलग हैं जिससे बिजली आपूर्ति लाइन पर हैजो संगठन के कर्मचारी बाधा पैदा कर रहे हैं उन्हें नौकरी से हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जहां-जहां उपद्रवियों ने बाधा पहुंचाई है हर जगह का नाम है जो यह हरकत कर रहे हैं उनका नाम हम निकाल रहे हैं चाहे कोई जन्म स्थान में हो, जंगल में हो, नदी में हो, आकाश में हो या पाताल में हम खोज कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।



श्री शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में हड़ताल पूरी तरह निषिद्ध है इसके बावजूद हड़ताल की जा रही है. ये सही नहीं है. एस्मा की कार्रवाई ही की जा सकती है. संघर्ष समिति ने हाई कोर्ट की अवमानना की है.
सोशल मीडिया पर अभी भी हड़ताल के कार्यक्रमों के संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। संघर्ष समिति के नेताओं को जनता से कोई मतलब नहीं है। विद्यार्थियों के परीक्षा का काल है उसकी भी नहीं पड़ी है। हमारे राजस्व की वसूली का समय है उसकी भी चिंता नहीं है। महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए कोई फिक्र नहीं है। उच्च न्यायालय के आदेश का भी इनसे कोई मतलब नहीं है। मुख्यमंत्री को सारी परिस्थितियों से अवगत कराया है।

22 पर लगा एस्मा

उर्जा मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि हड़ताल करने वाले 22 पर एस्मा के तहत कार्यवाही की गई है और इसमें एक साल तक जेल में रखने का प्रावधान है. 22 नेताओं के खिलाफ सस्पेंशन की भी कार्रवाई की है.
22 लोगों के खिलाफ एस्मा के तहत कारवाई कर दी गई है।
1332 संविदा कर्मियों को 24 घंटे में बर्खास्त कर दिया गया है.
कुछ लोगों को लखनऊ से बाहर रखने के लिए कहा गया है
ऊर्जा मंत्री ने हड़तालियो को 4 घंटे की मोहलत दी है. कहा है शाम 6:00 बजे तक वापस काम पर आ जाएं नहीं तो सब बर्खास्त कर दिए जाएंगे.
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश भर में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है. कंट्रोल रूम में जो भी शिकायतें आ रही हैं उनका तत्काल समाधान किया जा रहा है. स्ट्राइक प्रभावी नहीं जनता को कोई भी दिक्कत नहीं होगी. उसे तत्काल दूर किया जाएगा।

Leave a Comment