सुबह से निकली धूप,,खिले लोगों के चेहरे,, जमकर उठाया लुत्फ

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सोमवार को सुबह से ही खिली धूप से लोगों को सर्दी से राहत मिली। लोगों ने धूप में बैठकर लुत्फ उठाया।
मौसम का रुख सोमवार की सुबह बदला नजर आया। सुबह साढ़े सात बजे ही सूर्यदेव ने दस्तक दे दी। धूप होते ही लोग बिस्तर और कपड़ा को धूप में डालने लगे। घर के बाहर बैठे लोग ठंड से राहत का एहसास करते रहे। आठ बजे तक मौसम एकदम साफ हो गया। हालांकि सर्द से बचाव के लिए सुबह लोग गर्म पानी कर स्नान करते नजर आए। मौसम का बदला मिजाज देख लोग कड़ाके की ठंड से राहत महसूस करते नजर आए। दिन में धूप निकलने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि रही। धूप निकलने के बाद दिन में लोग दुकानों के बाहर, गली मोहल्लों और अन्य स्थानों पर खड़े होकर धूप सेंकते नजर आए। शाम के समय ठंड बढ़ने के बाद लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा रहा है। धूप खिलने से श्रीबाराहीं देवी मेला व विकास प्रदर्शनी में भी खूब चहल पहल देखने को मिली।

Leave a Comment