कारगिल विजय में योगदान देने वाले पूर्व सैनिक हवलदार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने दी श्रद्धांजलि

Ex-Servicemen Council members pay tribute to ex-serviceman Havildar who contributed to Kargil victory

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today। कारगिल विजय में योगदान देने वाले जांबाज पूर्व सैनिक हवलदार जगराम सिंह कुशवाहा के निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने तिरंगे के साथ उन्हें श्रृद्धांजलि दी। जिसके बाद उनके शरीर को पंचतत्व में विलीन किया गया।
भारतीय सेना में इंजीनियर रेजिमेंट में रहे पूर्व सैनिक हवलदार जगराम सिंह कुशवाहा के निधन पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन मास्टर सिंह कार्यवाहक अध्यक्ष सूबेदार मेजर आसाराम, इंडियन वाइट रन आर्गेनाइजेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जनक सिंह, एबीओ के जिलाध्यक्ष हवलदार आशुतोष प्रजापति एवं पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पूर्व कप्तान अखिलेश ऊमरी स्थित उनके आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने दिवंगत पूर्व सैनिक को तिरंगे साथ श्रृद्धांजलि दी।

पूर्व सूबेदार मेजर आसाराम ने कहा कि श्रीलंका युद्ध और कारगिल विजय में हवलदार जगराम सिंह कुशवाहा ने उल्लेखनीय योगदान दिया। वह 2012 में सेवानिवृत्त होकर परिवार के साथ रह रहे थे। पूर्व सैनिकों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत की आत्मशांति और परिवार को धैर्य प्रदान करने के लिए ईश्वर से कामना की। इस मौके पर हवलदार वेद कुमार द्विवेदी, हवलदार योगेंद्र सिंह, हवलदार मोहम्मद रियाज, हवलदार रघुवीर सिंह कुशवाहा, हवलदार दशरथ सिंह, हवलदार लखन सिंह, हवलदार राजकुमार सिंह पाल, नरेंद्र सिंह सेंगर, तेजसिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment