रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में एनएसटी स्कूल के वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मेधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन शुभारंभ मुख्य अतिथि एसए विधि महाविद्यालय धबाकर झांसी के प्रबंधक अजय सिंह परिहार, निदेशक संगीता, विशिष्ट अतिथि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री संजय गुप्ता, दीपक श्रीवास्तव, प्रबंधक बीएस तोमर व जसवंत सिंह द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्ले ग्रुप से कक्षा 10 तक पहले, दूसरे व तीसरे पर आने वाले 78 बच्चों को पुरस्कृत किया गया,। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक भूपेंद्र सिंह सेंगर ने बच्चों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ने और आगे बढ़ने की सीख दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के ही छात्र देवांश दीक्षित, समर्थ, शुंबुल अंसारी एवं अनामिका द्वारा किया गया। इस मौके पर संरक्षक जगत भूषण सिंह तोमर, अवधेश कुमार उपाध्याय, कपिल देव पांचाल, नितेश सक्सेना, मानवेंद्र सिंह तोमर, शिवम सिंह तोमर, अक्षय, आदिल खान, सुधीर, दीपक परिहार, सोनू आदि मौजूद रहे।




