रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उरगांव का वार्षिकोत्सव एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया गया।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष लालजी पाठक ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि बच्चा नियमिति विद्यालय आता है वह वह विद्यालय से सीखकर ही जाता है। आज का युग शिक्षा का ही युग है। इसलिए अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य करें और उन्हें नियमित विद्यालय भेजें। वि़द्यालय के साथ ही बच्चों को खुद भी समय दें उनसे दिन भर की गतिविधियों की जानकारी लें। प्रधानाध्यापक विश्वंभर सिंह ने बच्चों की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। कहा कि अध्ययन ही सफलता की कुंजी हैं। इस दौरान मेधावियों को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुस्तकों का भी वितरण किया गया। इस मौके पर अमित, शालिनी निरंजन, प्रधान प्रतिनिधि रामकेश कुशवाहा, धर्मेंद्र, लीलावती, फूलवती आदि रहे।






