जालौन के इस इंटर कॉलेज में हुआ परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में आनंदी बाई हर्षे बालिका इंटर कॉलेज का वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला चौकी प्रभारी मधु देवी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष नैना साहनी की उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रबंधिका संध्या हर्षे, उपप्रबंधिका मुक्ता देशपांडे, एवं प्रधानाचार्या सुनीता शर्मा ने छात्राओं को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अध्यक्षा एवं प्रबंधिका ने कहा कि सफलता निरंतर परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण का परिणाम होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। कक्षा छह एच में आस्था, अनन्या तिवारी व खुशी, कक्षा सात एच में पीहू कोष्ठा, तनु पटेल व तनुष्का, कक्षा आठ एच में वैष्णवी लक्षाकर, जैवी परवीन व वैष्णवी गुप्ता, कक्षा छह ई में अदिति चंद्रा, त्रिशा व आर्या गुप्ता, कक्षा सात ई में खुशी साहू सृष्टि तोमर व महक राठौर, कक्षा आठ ई में भूमि, मान्या गुप्ता व आरुषि कुशवाहा, कक्षा नौ ए में तोहा खान, शुभ्रा गुप्ता व गौरी कुशवाहा, कक्षा 11 ए में अनुप्रिया लिटौरिया, माही शुक्ला व यशस्वी ने पहलें तीन स्थान प्राप्त किए। मेधावियों को अंकपत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला चौकी प्रभारी मधु देवी ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी समस्या पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। यदि आपको कोई परेशान करता है तो तत्काल पुलिस की सहायता ले सकती हैं।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105