जालौन के इस विद्यालय में हुआ परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे एनएसटी स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधन बीएस तोमर द्वारा मां सरस्वती के छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। छात्रों ने आत्मविश्वास से परिपूर्ण मंच संचालन करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं सभी आगंतुकों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षाविद् संजय सिंह एवं नीति सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् सुनीता शर्मा एवं डॉ. हरेंद्र सिंह मौजूद रहे। इस दौरान प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर छात्रों में उत्साह, आत्मविश्वास एवं नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता का मूलमंत्र बताते हुए निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। निदेशक जसवंत ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। इस मौके पर संरक्षक जगत भूषण तोमर, उप-प्रधानाचार्य अवधेश उपाध्याय, कपिल देव, मानवेंद्र तोमर, नितेश सक्सेना, रिषभ, सुधीर, शशि, वर्षा, शिवानी आदि रहे।