रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के एससी कांवेंट स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मेधावियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मौजूद संस्था के डायरेक्टर अजय प्रताप सेंगर ने कहा कि हर बच्चा मेहनत करता है। उस मेहनत का परिणाम उन्हें वार्षिक परीक्षाफल में अंकों के रूप में मिलता है। सभी बच्चे अपनी ओर से मेहनत करते हैं। जिन्हें इनाम नहीं मिला है वह भी मायूस न हों बल्कि आगे और मेहनत के साथ इस मुकाम तक पहुंचे। साधना सिंह ने कहा कि सभी बच्चों को सफलता मिली है। यह एक दिन का परिणाम नहीं है बल्कि वर्ष भर की मेहनत का फल है। ऐसी ही आगे भी मेहनत करते रहें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिजल्ट वितरण की घोषणा में कक्षा पीजी में अर्श व दक्ष शर्मा, एलकेजी में माहीनूर व अभिनंदन भदौरिया, यूकेजी में सुयश व काव्या, एक में निधि सिंह व गौरी सेंगर, दो में यशस्वी भदौरिया व उत्कर्ष राजावत, तीन में नित्यप्रताप सिंह व प्रतीक सिंहख्, चार में देव त्रिपाठी व वैष्णवी राजावत, पांच में लक्ष्य तिवारी व रूद्र चौहान, छह में प्रतिज्ञा व आशी गुप्ता, सात में अंश कश्यप व शिव भदौरिया आठ प्रबल प्रताप सिंह व आलिया खान ने क्रमशः पहला व दूसरा स्थान प्रापत किया। सभी टॉपर को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जालौन पुलिस ने पकड़ा वांछित आरोपी
जालौन। विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे व्यक्ति को कोतवाली पुलिस ने पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेशाह निवासी इशहाक विभिन्न मामलों को लेकर न्यायालय द्वारा वांछित चल रहा था। चौकी प्रभारी मनीष तिवारी को सूचना मिली कि वांछित चुंगी नंबर चार के पास खड़ा होकर कहीं बाहर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वांछित को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।





