विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने की संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव से मुलाकात,, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

भारत के विदेश मंत्री dr s जयशंकर ने आज न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की । आज हुई इस मुलाकात के संबंध में विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव से सूडान g20 प्रेसिडेंसी और यूक्रेन मैं मौजूदा घटनाक्रम पर चर्चा हुई।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की। आज हुई इस मुलाकात के संबंध में ट्वीट करते हुए विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने कहा कि सूडान g20 प्रेसिडेंसी और यूक्रेन में मौजूदा घटनाक्रम पर संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से चर्चा हुई । उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनका जोर सूडान पर था । उन्होंने कहा कि भारत एक प्रारंभिक युद्ध विराम की दिशा में प्रयासों का पुरजोर समर्थन करता है । इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र और अन्य भागीदारों के साथ मिलकर काम करना जारी रहेगा।

Leave a Comment