भारत के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने किया मालदीव के विदेश मंत्री के साथ मिलकर कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन,,,

भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने गुरुवार को मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद के साथ फोकेधू में इंडिया फंडेड कम्युनिटी सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने कहा कि यह सामुदायिक केंद्र भारत मालदीव विकास साझेदारी के तहत पूरे मालदीव में बनाए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण सामाजिक बुनियादी ढांचे एक उत्कृष्ट उदाहरण है विदेश मंत्री श्री जयशंकर ने कहा कि भारत अनुदान सहायता के माध्यम से 16 एटोल और 36 द्वीपो में फैली ऐसी 45 परियोजनाओं का समर्थन कर रहा है । विदेश मंत्री ने कहा कि इनमें से 23 परियोजनाएं पहले ही पूरी हो चुकी है गाफ ढालू में एक खेल परिसर के विकास के लिए एक नई परियोजना कल शुरू हो गयी है।

Leave a Comment