(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में संचार साधनों का विकास हुआ है। इन संचार माध्यमों से जुड़कर जीवन का उन्नति के पथ पर ले जाएं। यह बात कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में मुख्य अतिथि रामराजा निरंजन ने छात्रों को निशुल्क स्मार्टफोन का वितरण करते हुए कही। स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे।
कैलाशी देवी श्रवण कुमारी महाविद्यालय में प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत स्मार्टफोन वितरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि आज संचार प्रणाली का युग है। संचार साधन को अपनी तरक्की का साधन बनाएं। लेकिन युवा खासकर स्मार्टफोन के माध्यम से गलत आदतों को पाल लेते हैं। सरकार द्वारा स्मार्टफोन के वितरण में फोन का उपयोग अपनी जानकारी और तरक्की के लिए करें। प्रबंधक प्रताप नारायण तिवारी लल्ला ने कहा कि छात्र, छात्राएं स्मार्टफोन के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ सकते हैं। प्राचार्य डॉ. विवेक दीक्षिम ने कहा कि प्रदेश सरकार ने स्मार्टफोन के माध्यम से शैक्षिक योजनाओं से लाभांवित होने का संदेश दिया है। छात्र इसका लाभ उठाएं। इस मौके पर रामहेत निरंजन, विष्णु चतुर्वेदी, राजेश द्विवेदी, रमामोहन द्विवेदी, आशीष, रीतेश द्विवेदी, रवींद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।





