जालौन क्षेत्र में कुरा बंटवारे को लेकर भिड़े परिजन,, मारपीट का आरोप

Oplus_131072

पढ़िये आपका अपना अखबार : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में मकान के कुरा बंटवारे का नोटिस पहुंचने पर भाई और उनके परिजनों ने घर में घुसकर पिता व बेटों की पिटाई की। हमले में दो लोग घायल हुए। कोतवाली में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी तुफैल अहमद ने पुलिस को बताया कि उसने मकान का कुरा बंटवारा तहसील में डाला था। जिसका नोटिस उसके भाइयों के पास पहुंचा। नोटिस पहुंचने पर भाई रंजिश मान बैठे। बीती 29 सितंबर की शाम करीब चार बजे वह घर से निकल रहा था। तभी विपक्षी यासीन हमलावर हो गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह बचने लिए भागा तो इमरान व रिजवान ने उसे पकड़ लिया और लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। लाडो, सलीमन, फैजान व रहीश लाठी व डंडे लेकर आ धमके और गाली, गलौज करते हुए डंडों से हमला कर दिया। जब उसके बेटे खुर्शीद व इकबाल बचाने के लिए आए तो उनके सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह दोनों घायल हो गए। किसी तरह वह बेटों को बचाते हुए घर पहुंचा तो पीछे से वह सभी आ धमके और घर में अंदर भी मारपीट की। जब उसने यूपी 112 को फोन किया तो वह जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। उसने कोतवाली पहुंचकर घटना की शिकायत की तो पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की आश्वासन दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में उल्टा उसके खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। जबकि उसके खिलाफ घटना को लेकर साक्ष्य भी हैं। वहीं, एसपी के आदेश पर पुलिस ने सभी आठ अरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्य देखे जा रहे हैं, जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी।