
Rinku singh father no more : एक दुखद खबर मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता को लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खान चंद सिंह का आज सुबह तड़के ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में उपचार के द्वारा निधन हो गया। वह लिवर कैंसर से जंग लड़ रहे थे जहां पर आज उनका दुखद निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है और शाम को अंतिम संस्कार होगा।
बता दे आपको मशहूर क्रिकेटर रिंकू सिंह अलीगढ़ के रहने वाले हैं और उनके पिता खान चंद ने गैस सिलेंडर करने के बाद अपने बेटे रिंकू को इस काबिल बनाया कि आज उसे खेलते हुए दुनिया देखना चाहती है। बताया जा रहा है कि रिंकू सिंह के पिता खान चंद लिवर कैंसर से पीड़ित थे और बीते कुछ दिन पहले ही उनको अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पर वह वेंटिलेटर के सपोर्ट पर थे। आज सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में ही उनका दुखद निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ पहुंच गया है जहाँ पर शाम को उनका अंतिम संस्कार होगा।







