सवा घंटे लखनऊ कोर्ट कस्टडी में रहीं जानी मानी मशहूर डांसर सपना चौधरी,, ये है मामला

चार साल पहले दर्ज हुआ था मुकदमावारंट के बाद भी नहीं हुई थीं पेश

लखनऊ,। जानी मानी मशहूर डांसर सपना चौधरी को सोमवार को लखनऊ की कोर्ट में पेश हुई। खबर के अनुसार कोर्ट में उन्हें कस्टडी में ले लिया गया। साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी कर दिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह करीब 1 घंटा 15 मिनट तक कस्टडी में रहीं। इसके बाद उन्हें कस्टडी से मुक्त कर दिया गया। रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने सपना चैधरी का वारंट इस शर्त पर खत्म किया कि वह कोर्ट की सुनवाई में पेश होकर सहयोग करेंगी। इसके बाद सपना कोर्ट परिसर से बाहर निकल गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डांस प्रोग्राम में न पहुंचने और टिकट का पैसा न लौटाने के 4 साल पुराने मामले में वारंट जारी हुआ था। सपना ने 10 मई को सरेंडर कर अंतरिम जमानत ली थी। 8 जून को उनकी नियमित जमानत भी सशतर् मंजूर हुई थी। इसी साल 26 मई को मास्क लगाकर गुपचुप तरीके से सपना चौधरी कोर्ट पहुंची थीं। लखनऊ की एसीजेएम -5 की कोर्ट में 3 घंटे तक वह बैठी रहीं। वह धोखाधड़ी मामले में अंतरिम जमानत पर चल रही हैं। इंस्पेक्टर फिरोज खान ने 14 अक्टूबर, 2018 को सपना के खिलाफ आशियाना थाने में मामला दर्ज किया था। उनके मुताबिक, 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में उनका प्रोग्राम होना था। यह शो दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे के बीच होना था। इस इवेंट के हजारों टिकट पहले ही बिक चुके थे। जब सपना शो में नहीं आईं, तो भीड़ ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। शो के ऑगर्नाइजसर् ने भीड़ के टिकट के पैसे भी नहीं लौटाए। इवेंट के ऑगर्नाइजसर् जुनैद अहमद, नवीन शर्मा इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्याय भी इस मामले में आरोपी हैं। कोर्ट में पेश न होने पर 17 नवंबर 2021 को सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। इसके बाद 23 नवंबर 2021 को सपना चौधरी ने गिरफ्तारी वारंट निरस्त करने की मांग की थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। फिर 21 दिसंबर 2021 को सपना चैधरी की अग्रिम जमानत अर्जी भी खारिज कर दी गई थी। इसके बाद 25 मई को उनको अंतरिम जमानत मिली थी, जिसको 8 जून तक के लिए बढ़ा दिया गया था। फिर पेशी पर आने पर दोबारा नोटिस भेजी गई। कोर्ट के नोटिस भेजने के बाद भी न आने पर सोमवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

Leave a Comment