जालौन के इस इंटर कॉलेज में हुआ फेयरवेल पार्टी का आयोजन,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर स्थित पूर्णा देवी इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्रों के सम्मान में भावनात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रेरक संबोधन और आपसी संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों के विद्यालय जीवन की यादों को संजोया गया। साथ ही परीक्षा को लेकर टिप्स भी दिए गए।
फेयरवेल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रबंधक रज्जन पुरवार ने कहा कि इंटरमीडिएट की परीक्षा छात्रों के जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि परीक्षा के समय धैर्य बनाए रखें और नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और संयम से भी मिलती है। परीक्षा के दौरान घबराहट से बचते हुए पूरे मनोयोग से प्रश्नों को हल करें और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जो संस्कार और शिक्षा उन्होंने विद्यालय से प्राप्त की है, वही आगे उनके जीवन की दिशा तय करेगी। प्रधानाचार्य दिनेशचंद्र कंचन ने कहा कि छात्र, छात्राएं इंटरमीडिएट के बाद जीवन के नए चरण में प्रवेश करेंगे। वे शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और अनुशासन को भी अपने जीवन में बनाए रखें। आगे की पढ़ाई या करियर का चयन सोच-समझकर करें और अपने लक्ष्य के प्रति पूरी निष्ठा रखें।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105