किसान ने लगाया चकरोड को खेत में मिला लेने का आरोप,,

Farmer accused of mixing chakrod in the field,

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । चकरोड तोड़कर खेत में मिला लेने से किसानों को आने जाने में परेशानी हो रही है। यदि कोई किसान चकरोड से होकर जाने की कोशिश करता है तो विपक्षी किसान गाली, गलौज कर धमकी देता है। पीड़ित ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर चकरोड की पैमाइश कराकर चकरोड का निर्माण कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र ग्राम धंतौली निवासी प्रताप सिंह ने एसडीएम सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी खेती मौजा धंतौली में गाटा संख्या 1391 में है। उसे अपने खेत तक पहुंचने के लिए चकरोड संख्या 1388 से होकर जाना पड़ता है। यह चकरोड कागजों में भी दर्ज है। लेकिन इस चकरोड के आसपास के किसानों ने चकरोड को तोड़कर अपने खेतों में मिला लिया है और उसमें फसल कर रहे हैं। चकरोड खेत में मिलाने से आगे जिन किसानों की कृषि भूमि है वह अपने खेत में नहीं पहुंच पा रहे हैं और न ही कृषि उपकरण खेतों तक पहुंच पा रहे हैं। जब चकरोड से होकर निकलने की कोशिश करते हैं तो विपक्षी किसान गाली, गलौज कर धमकी देते हैं। ऐसे में वह खेती नहीं कर पा रहे हैं। पीड़ित ने एसडीएम से चकरोड की पैमाइश कराकर चकरोड को खुलवाने की मांग की है।

खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण कर कब्जा करने का आरोप

जालौन। खलिहान की जमीन पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर कब्जा किए जाने की शिकायत ग्रामीण ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम हरीपुरा निवासी हिमांशु कुमार ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके गांव में खलिहान की भूमि गांव के बाहर स्थित है। जब फसल कटकर आती है तो गांव के लोग खलिहान की भूमि में ही फसल को रखते हैं। जिसके बाद उसे घर लाया जाता है। अभी फसल कटकर नहीं आई है इसलिए खलिहान की भूमि खाली पड़ी थी। इसका फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध रूप से खलिहान की भूमि पर कब्जा कर छप्पर आदि डाल लिए है। अभी अस्थाई अतिक्रमण बाद में चलकर स्थाई अतिक्रमण में तब्दील हो जाएगा। कुछ समय बाद फसल भी कटकर आना शुरू हो जाएगी। ऐसे में किसानों को दिक्कत होगी। ग्रामीण ने एसडीएम से खलिहान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण हो हटवाने की मांग की है।

Leave a Comment