रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत पर रखवाली के लिए जा रहे किसान के साथ रास्ते में एक व्यक्ति ने गाली, गलौज करते हुए न सिर्फ मारपीट की बल्कि सिर पर डंडे से वार कर दिया। पीड़ित ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम वीरपुरा निवाासी झुंडन सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका खेत गांव के बाहर स्थित रात के समय खेत में जंगली जानवर नीलगाय आदि आ जाते हैं, जो खेत में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचाते हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि वह अपने खेत पर रखवाली के लिए जा रहा था। तभी रास्ते में अजय कुमार ने जबरन उसे रोक लिया और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। जब उसने समझाना चाहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने डंडे से सिर पर वार कर दिया जिसमें उसे चोटें आई हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ित का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





