मूंगफली व मूंग का निशुल्क मिलने वाले बीज : किसान ने लगाया आरोप, भेजा उपनिदेशक कृषि को पत्र

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बीज वितरण कार्यालय में खरीफ की फसल के प्रदर्शन बीज (मूंगफली व तिल) किसानों के लिए निशुल्क वितरण के लिए आते हैं लेकिन किसान ने इन बीजों के वितरण के लिए सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाते हुए उप निदेशक कृषि को शिकायती पत्र भेजा है। जिसके माध्यम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुरा निवासी किसान जगमोहन तिवारी ने उप कृषि निदेशक को शिकायती पत्र भेजकर लिखा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को खरीफ की फसल के लिए प्रदर्शन बीज (मंूगफली व तिल) का बीज वितरण कार्यालय के माध्यम से निशुल्क वितरण कराया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन बीजों के वितरण के दौरान किसानों से सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि बीज को कुछ चहेते किसानों को ही वितरित किया जा रहा है। जब किसान मांगे जा रहे सुविधा शुल्क की रसीद मांगते हैं तो उन्हें गुमराह किया जाता है। ऐसे में गरीब किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। विज्ञापन,खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105