रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेतों तक पहुंचने के लिए बनी पुलिया काफी समय से टूटी पड़ी है जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर पुलिया का पुर्ननिर्माण कराने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी किसान संजय कुमार चतुूर्वेदी, नीतू आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि सहाव रजवहा पर एक पुरानी पुलिया था। समय के साथ पुलिया जीर्ण शीर्ण हो गई थी। वर्तमान में पुलिया का अस्तित्व लगभग समाप्त हो गया है। पुलिया टूटने के चलते किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशान होना पड़ रहा है। या तो उन्हें पानी घुसकर खेतों में पहुंचना पड़ता है अथवा चार से पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। इसमें समय और मेहनत लगती है। सबसे अधिक दिक्कत खेतों तक कृषि उपकरणों को पहुंचाने में होती है। आरोप लगाया कि वह पूर्व में भी तीन चार बार इस बाबत शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। किसान लगातार परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि टूटी पड़ी पुलिया का पुर्ननिर्माण कराया जाए ताकि किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में परेशान न होना पड़े।






