रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। इसको लेकर भारतीय किसान संघ की बैठक गल्ला मंडी में आयोजित की गई।
शनिवार को भारतीय किसान संघ की बैठक गल्ला मंडी परिसर में ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह गुर्जर की अध्यक्षता और प्रांतीय अध्यक्ष साहब सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। जिसमें किसानों से संवाद किया गया। किसानों ने बताया कि इस समय खेतों में उड़द, मूंग, मक्का आदि की फसल खड़ी है। लेकिन शासन से किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बमुश्किल 10-11 घंटे बिजली मिल रही है। जिससे फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है और फसल सूखने की कगार पर हैं। वहीं, गेंहू की सरकारी खरीद के लिए गेंहू क्रय केंद्र खोले जा रहे हैं। किसानों ने मांग करते हुए कहा कि इन केंद्रों पर किसानों को तुलाई के लिए खड़ा न रहना पड़े इसकी व्यवस्था पहले से ही की जाए। ताकि बाद में किसानों को परेशान न होना पड़े। मुख्य अतिथि ने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। जिसमें किसानों को फसल की सिंचाई के लिए 24 घंटे बिजली की आपूर्ति किए जाने और क्रय केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं कराए जाने की मांग की जाएगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में धरना प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई जाएगी। बैठक का संचालन ब्लॉक मंत्री सुशील तिवारी ने किया। इस मौके पर महेशचंद्र दीक्षित, आनंद द्विवेदी, संजीव सिंह, पानसिंह कुशवाहा, पवन दीक्षित, गोविंद नारायण, शत्रुघ्न नगाइच, यतेंद्र पाल, अंकित गुर्जर, मनीष सिंह, अश्विनी गुर्जर, राजीव दुबे आदि मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105






