किसान के बेटे ने बढ़ाया मान,, IIT की परीक्षा की पास,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । निगाहों में लक्ष्य छोटी उम्र में ही सध और बस जाए तो रास्तों की अड़चनें मुश्किल लग सकती हैं पर रुकावट नहीं बन सकतीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सोमवार शाम जारी जेईई मेन की परीक्षा में किसान के बेटे दीपक द्विवेदी ने 97.7 अंक पाकर सफलता प्राप्त कर गांव परिवार का नाम रोशन किया।
आइआइटी प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले सत्र में किसान के बेटे दीपक द्विवेदी ने 97.70 परसेंटाइल अंक मिले हैं।माधौगढ क्षेत्र के ग्राम गढेरना निवासी किसान सललि द्विवेदी कृषि करते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए वह पत्नी विनीता द्विवेदी, बड़े बेटा दीपक व छोटे बेटे प्रथम द्विवेदी के साथ मोहल्ला फर्दनवीस में रहते हैं। महाराणा प्रताप साइंस एकेडमी इंटर कॉलेज के छात्र दीपक द्विवेदी ने घर में रहकर अपनी तैयारी की तथा पहले ही प्रयास में उसे सफलता मिल गयी है। बेटे की इस उपलब्धि से परिवार में खुशियां फैल गयी तथा अध्यापकों के साथ उनके शुभचिंतकों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी तथा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।