पिता पुत्र ने गांव के लोगों पर लगाया मारपीट का आरोप,, पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पिता व बेटे को रास्ते में रोककर गांव के ही भाइयों ने मिलकर गाली, गलौज करते हुए लाठी, डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा निवासी राजकिशोर ने पुलिस को बताया कि वह व उनका बेटा हिमांशु किसी काम के चलते शनिवार को जालौन आए थे। देर रात वह बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। गांव के नजदीक ही उन्हें उमाशंकर व शिवशंकर मिल गए। दोनों ने जबरन उसे रास्ते में रोक लिया और रंगबाजी दिखाते हुए उनके साथ गाली, गलौज शुरू कर दी। जब उसने गाली देने से मना किया तो उन्होंने लाठी, डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच उन्होंने उसके सिर में अचानक लाठी का प्रहार कर दिया। जिससे उसके सिर में चोट आई है। मारपीट के दौरान शोरगुल होता देख आसपास के लोग वहां आ गए। आसपास के लोगों को आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पीड़ितों का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Leave a Comment