प्राइवेट अस्पताल में महिला मरीज की मौत,,परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

पढिये आपकी अपनी पत्रिका

Jalaun news today । जालौन के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
मिली जानकारी के अनुसार तोपखाना निवासी मोहम्मद सईद ने बताया कि उनके भाई वजीर की पत्नी शबाना (25) की डिलीवरी हुई थी। झाँसी में चेकअप कराने के बाद वह घर आ गई थी। बुधवार की रात अचानक शबाना ने बताया कि उसे घबराहट हो रही है। जिसके बाद परिजन उसे दिखाने के लिए कोंच रोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सालय में दिखाने के लिए ले गए। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां मौजूद डॉक्टर ने बिना किसी जांच या चेकअप के मरीज को बोतल लगा दी और कुछ इंजेक्शन लगा दिए। जिसके चलते कुछ देर पर शबाना की हालत बिगड़ने लगी और उसकी मृत्यु हो गई। इसकी जानकारी उसने तुरंत यूपी 112 को दी। तब तक संबंधित डॉक्टर वहां से जा चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर आ गई थी। परिजनों सईद, वसीर आदि ने पुलिस से अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने सबाना को सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। Watsapp or calling : 9415795867,8840345105