कार शोरूम में लगी भीषण आग,, बुझाने में जुटी दमकल की गाड़ियां

गुजरात के सूरत में आज शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार के शोरूम में भीषण आग लग गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फ़ायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खबर लिखे जाने तक दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं।

यहाँ हुई घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात के सूरत जनपद के उधना क्षेत्र में स्थित एक कार के शोरूम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। आग कैसे लगी इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Comment