लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित गल्ला मंडी में बीती देर रात को उस समय हड़कंप मच गया जब दुकानों में आग लग गई । अचानक लगी आग की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस संबंध में लखनऊ के डीसीपी उत्तरी ने कहा कि दुकानों में आग कैसे लगी है और इसमें कितने का नुकसान हुआ है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। तो वहीं व्यापारियों ने इसे साजिश की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र में स्थित नवीन गल्ला मंडी में बीती देर रात आग लग गई। अचानक लगी आग को जब तक वहां मौजूद लोग बुझाने का प्रयास किए तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस बात की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पाकर मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
डीसीपी ने कहीं यह बात

नवीन गल्ला मंडी में आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंचे डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी ने बताया कि थाना अलीगंज क्षेत्र में नवीन गल्ला मंडी पड़ती है यहां पर सूचना मिलती है कि आग लग गई है इसकी सूचना मिलते ही हम लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड के माध्यम से आग पर काबू पाया गया । उन्होंने कहा कि इसमें कितने का नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है जिनकी दुकानें जली हुई है उनसे भी बातचीत चल रही है यह आग कैसे लगी है इस पूरे मामले की जांच की जा रही है।
देखिये पूरी खबर हमारी चैनल पर : up news sirf sach




