
लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को पीसीएस 2022 की परीक्षाओं का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। आज घोषित हुए परिणाम में आगरा की दिव्या शिकरवार ने पहला स्थान हासिल कर अपने जिले का मान बढ़ाया है। आज आये पीसीएस परीक्षा के परिणाम में सफल हुए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश प्रेषित किया है।

उल्लेखनीय है कि आज लोक सेवा आयोग ने 2022 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। प्रदेश की सबसे कठिन माने जाने वाली इस परीक्षा में आगरा की दिव्या सिकरवार पहले स्थान पर रही तो वही लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय दूसरे स्थान पर हैं,बुलंदशहर की नम्रता सिंह तीसरे स्थान पर,उत्तराखंड की आकांक्षा गुप्ता चौथे स्थान पर,अंबेडकर नगर के कुमार गौरव पांचवें स्थान पर है,लखनऊ की सल्तनत परवीन छठवें नंबर पर,
मध्य प्रदेश की मोनिशा बानो सातवें नंबर पर,प्रयागराज की प्राजकता त्रिपाठी आठवें नंबर पर,आगरा की ऐश्वर्या दुबे नौवें स्थान पर हैं,गोंडा के संदीप कुमार तिवारी दसवें स्थान पर,रिजल्ट में टॉप 10 में 8 महिलाएं हैं !!





