प्रधान हत्याकांड में 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर, दो गिरफ्तार,, डीएम-एसपी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

FIR against 7 people in Pradhan murder case, two arrested, DM-SP assures action

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 4 टीमो का किया गठन

परिवार को मिलेगी आर्थिक सहायता,दो आरोपियों सहित कुछ संदिध लोगो को उठाकर पुलिस कर रही पूछताछ

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Auraiya news today । कोतवाली क्षेत्र के शहबदिया में बीती रात ग्राम प्रधान की धारदार हथियार से हमला कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में प्रधान के भाई ने गांव के 5 लोगों को नामजद आरोपी बनाते हुए 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को परिजन अंतिम संस्कार करने की जगह शव घर के बाहर रखकर न्याय की मांग करने लगे।
प्रधान के घर पहुंचकर डीएम नेहा प्रकाश, एसपी चारु निगम सहित तमाम अधिकारियों ने परिवार को ढांढस बंधाकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। गांव में तनाव के कारण पुलिस फोर्स तैनात है। मृतक के परिजनों ने हत्यारों को फांसी देने की मांग की है। अफसरों के समझाने पर परिजन अंतिम संस्कार को राजी हुए। शाम तक अंतिम संस्कार किया जाएगा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव शहबदिया के प्रधान रमाकांत दोहरे उर्फ रिंकू पुत्र लालाराम के भाई संजय कुमार ने दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि वह अनुसूचित जाति का है। बुधवार की शाम मेरे प्रधान भाई रमाकांत घर वापस आये थे। देर शाम करीब 8:15 बजे उसके भाई के फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया । जिसे भाई ने रिसीव किया और अपनी बाइक लेकर घर से निकल गये। रमाकांत शहबदिया गांव से लगभग 3 सौ मीटर की दूरी पर जैसे ही तालाब के ऊपर सड़क पर पहुंचे थे, तभी पहले से घात लगाये बैठे राहुल तिवारी उर्फ विनीत तिवारी पुत्र योगेन्द्र तिवारी, नजुमुद्दीन पुत्र साबुद्दीन, विमलेश पुत्र चन्द्रभान, विकास पुत्र रामनाथ व तार बाबू पुत्र ब्रह्मादीन सभी निवासी शहबदिया एवं दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया और सिर में गोली मार कर हत्या कर दी।


उन्होंने बताया कि उसी समय तालाब किनारे टार्च लेकर शौच क्रिया करने गये गांव निवासी रविन्द्र बाबू पुत्र सोने लाल व गजेन्द्र सिंह पुत्र बलराम ने आवाज सुनकर टार्च की रोशनी से पांचों आरोपियों व दो अज्ञात व्यक्तियों को रमाकांत को जान से मारते हुए देखा । जिस पर वह दोनों चिल्लाये तो मैं (संजय) व राजकुमार पुत्र लालाराम आदि गांव के लोग मौके पर पहुंचे। राहुल तिवारी, नजमुद्दीन, विमलेश, विकाश, तार बाबू व दो अज्ञात व्यक्तियों को रमाकांत को मारकर भागते हुए देखा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी चारू निगम ने घटना के खुलासे एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सर्विलांस समेत चार टीमों का गठन किया है। नेहा प्रकाश ने बताया परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी और हर संभव मदद की जायेगी। एसपी चारु निगम ने बताया की दो आरोपी विमलेश और तारबाबू को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। कुछ संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। समझाने पर परिजन मान गए हैं।

Leave a Comment