थ्रेसिंग के दौरान निकली चिंगारी से लगी खड़ी फसल में आग,,,15 बीघा फसल खाक,,

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में पड़ोसी के खेत में थ्रेसिंग के दौरान ट्रैक्टर से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते किसान की खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक लगभग 15 बीघा फसल जलकर राख हो चुकी थी। वहीं, सूचना के बाद भी एक घंटे बाद दमकल पहुंचने पर किसानों ने रोष व्यक्त किया है।


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा में खचेरे के खेत में रविवार की दोपहर भूसा बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी ने खचेरे के डंठल वाले खेत में आ लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पड़ोसी किसान श्याम करन पटेल खेत को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में श्याम करन की करीब 15 बीघा गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। आग लगते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। किसानों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी, आरोप है कि सूचना के  काफी देर तक दमकल नहीं पहुंची, जिससे आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। लगभग एक घटे बाद दमकल के पहुंचने पर जब तक आग बुझाई जाती तब तक फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी। आग से फसल नष्ट होने पर पीड़ित किसानों की आंखों में आंसू थे।

किसानों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। अगर समय रहते दमकल आ जाती, तो नुकसान को काफी हद तक रोका जा सकता था। किसानों ने भी प्रशासन से राहत और मुआवजे की मांग की है।

Leave a Comment