
Lucknow news today । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस के नाका थाना क्षेत्र की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है । नाका थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो ऐसे शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल से की है जो लोगों के मोबाइल को उस समय लूटकर फरार हो जाते थे जब वह बात कर रहे होते थे । इसके अलावा दोनों शातिर मोबाइल चोरी की वारदात को भी अंजाम दिया करते थे । पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों शातिरों के कब्जे से चोरी की बाइक व 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। लखनऊ कमिश्ननरेट की मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार नाका थाना क्षेत्र की पुलिस ने दो ऐसे शातिर मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है जो चोरी की बाइक से मोबाइल से बात करने वालों के मोबाइल राह चलते लूट लिया करते थे। पुलिस के अनुसार इसके अलावा दोनों शातिर भीड़भाड़ वाले इलाकों से मोबाइल लूट व चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों में गोसाईगंज के बेली खुर्द का रहने वाला धर्मेंद्र व यही का समीर यादव है।
ऐसे देते थे घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने पूंछतांछ में बताया कि पहले वह भीड़भाड़ वाले स्थान से बाइक चोरी किया करते थे और उसी चोरी की बाइक से दूसरे भीड़भाड़ वाली जगह पर जाकर मोबाइल पर बात करते जा रहे लोगों से मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे।
यह हुआ बरामद
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के कब्जे से एक चोरी की बाइक व 9 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।






