रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार की देर शाम नगर में जय बाबा बर्फानी ग्रुप एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में पहली बार निकाली गई भव्य शिव बारात निकाली गई। श्रद्धालुओं की भीड़, गूंजते हर-हर महादेव के जयकारे और आकर्षक झांकियों ने नगर को भक्तिमय कर दिया।
रविवार की देर शाम मनोहर लाल आयुर्वेदिक अस्पताल के पास स्थित बाजपेई मंदिर से विधि-विधान के साथ भगवान शिव की बारात का शुभारंभ हुआ। पूजन-अर्चन के बाद भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती की झांकी नंदी पर विराजमान हुई और बारात नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। आगे-आगे बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों की गूंज, पीछे भक्तिरस में डूबे भक्तों झूमते हुए आगे बढ़ रहे थे। बारात में भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश, नंदी, हनुमान, राधा कृष्ण और भूत-प्रेतों की झांकियां सजी हुई थी। भक्ति संगीत और भजन की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं ने बारात का स्वागत किया। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई यह शिव बारात बड़ी माता मंदिर पहुंची, जहां शिव विवाह का आयोजन संपन्न हुआ। बड़ी माता मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की रस्में विधिपूर्वक निभाई गईं।

आचार्यों द्वारा संपन्न कराए गए धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान श्रद्धालु हर हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। कार्यक्रम का संचालन पुष्पेंद्र सिंह यादव ने किया। इस मौके पर दीपक कुमार मित्तल, पालिकाध्यक्ष नेहा मित्तल, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पुनीत मित्तल, विधि अग्रवाल, यश पटेल, अनिल शिवहरे, मनोज गुप्ता, राजा सिंह सेगर, दीपेंद्र राठौर, मनोज गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, दीपू लाला पुरवार, कौशल किशोर गुप्ता, अनिल गुप्ता, नीरज राठौर, मनीष धूसर, गोपाल विश्नोई, जीतू गुप्ता, राहुल साहू, धीरज साहू, अनिल गुप्ता, विजय कुशवाहा आदि रहे।





