सीएम पुष्कर सिंह धामी से मिली mp की पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती,, इन विषय पर की चर्चा,,

Uttrakhand : मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर उनसे विस्तार से चर्चा की। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती अपने दौरे पर उत्तराखंड मैं है जहां पर आज उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर मुलाकात की।
इसकी जानकारी देते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा कहा गया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज पूर्व केंद्रीय मंत्री व मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने जोशीमठ के भू धंसाव क्षेत्र में प्रभावित परिवारों हेतु सरकार द्वारा की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की।


बता दे आपको उत्तराखंड के जोशीमठ में रहने वाले लोग इस समय बहुत ही संकट में है और उसका कारण यह है कि वहां भू धसंव के कारण लोगों के मकानों में काफी दरारे आ रही है जिससे लोग चिंतित हैं। हालांकि इस समस्या के समाधान के लिए सरकार भी पूरी तरह से जुटी हुई है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में आज मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती उत्तराखंड पहुंची और उन्होंने सीएम धामी से मुलाकात कर विस्तार से चर्चा की।

Leave a Comment