
Delhi news today । पिछले 24 मार्च से दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी की तबीयत में सुधार होने के बाद आज अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस बात की पुष्टि सर गंगाराम अस्पताल के चेयरमैन ने की है। उन्होंने कहा कि अब वह ठीक है और आज उन्हें छुट्टी दे दी गई है ताकि घर पर उनका आगे का इलाज और फॉलो अप हो सके।
बता दें आपको कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीती 24 मार्च की रात में तबियत खराब होने के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ पर डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे जिससे उन्हें आराम मिला और आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
अस्पताल प्रशासन ने जारी किया बयान
इस सम्बंध में सर गंगा राम अस्पताल ने बताया, “सोनिया गांधी को 24 मार्च 2026 की रात 10:22 बजे बुखार के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप के अनुसार, डॉ. डी. एस. राणा, डॉ. एस. नंदी और डॉ. अरूप बसु की देखरेख में उन्हें एक सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज दिया गया, और उन्होंने इलाज पर अच्छी प्रतिक्रिया दी। अब वे ठीक हो चुकी हैं और आज सुबह उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, ताकि घर पर उनका आगे का इलाज और फॉलो-अप हो सके।”






