Lucknow news today । उत्तर प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा को राज्यसभा की सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। इस सम्बंध में रविवार को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने पत्र जारी कर दिया है।
मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह सीट पूर्व सांसद हरिद्वार दुबे के निधन के बाद रिक्त हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के साथ यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। यहां पर नामांकन 5 सितंबर को होगा जबकि नाम वापस लेने की तिथि 8 सितंबर रखी गई है। राजनीतिक जगत में चर्चा है कि डॉ दिनेश शर्मा का विजयी होकर राज्यसभा जाना तय है।

मुख्यमंत्री ने दी बधाई
राज्यसभा के लिए होने वाले उपचुनाव में डॉ दिनेश शर्मा के नाम की मुहर लगने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम श्री योगी ने अपने बधाई संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी राज्यसभा के उपचुनाव हेतु डॉ दिनेश शर्मा को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई।







