पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का निधन,,,

पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ भाजपा नेता पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी का आज 88 साल की उम्र में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह 5 बजे उन्होंने प्रयागराज स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर जैसे ही लोगों को हुई तो शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक प्रकट किया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने व्यक्त की शोक संवेदना

पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि वरिष्ठ राजनेता भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है

Leave a Comment