झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन,,राजनीतिक जगत में शोक की लहर

पढ़िए आपकी अपनी पत्रिका

Jharkhand X CM Shibu soren news । एक बहुत ही दुःखद खबर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर मीडिया के प्रकाश में आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का आज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी बेटे हेमंत सोरेन ने दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पीएम मोदी ने व्यक्त की शोक संवेदना

सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती थे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन को जून माह में किडनी की समस्या के चलते दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ पर उनका उपचार चल रहा था। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

3 बार रहे झारखंड के सीएम

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चे का नेतृत्व किया और जब राज्य बन गया तब वह इस राज्य के 3 बार मुख्यमंत्री बने । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहली बार वह मार्च 2005 में सीएम बने मगर बहुमत साबित न कर पाने के कारण उन्हें कुछ दिनों बाद ही स्तीफा देना पड़ा था दूसरी बार वह 2008 में मुख्यमंत्री बने फिर 2009 में सीएम रहे। उनके निधन की सूचना पर पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई।

Leave a Comment