पूर्व सांसद ने मेधावियों को किया सम्मानित

राहुल उपाध्याय कुंज बिहारी शर्मा

पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़

बहराइच। प्रतिभा सम्मान समारोह 2025 के दसवें चरण का आयोजन आज शनिवार को मां सरयू इंटर कॉलेज धुरकी हुजूरपुर में किया गया। इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र, मेडल व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रहे। समारोह का संयोजन एवं संचालन शिक्षाविद् डॉ. नवीन सिंह ने किया।
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिंह ने कहा कि नवाचार और परिश्रम ही विद्यार्थियों का सर्वश्रेष्ठ आभूषण है। सरकार और समाज का दायित्व है कि ऐसे हुनर को हरसंभव प्रोत्साहन मिले। विशिष्ट अतिथि पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मेधावियों को शुभकामनाएँ देते हुए शिक्षा के साथ संस्कार की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संस्कार और बेहतर शिक्षा देने के लिए शिक्षकों से आग्रह किया। समारोह में हुजूरपुर के प्रमुख अजीत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, मंडल अध्यक्ष दुर्गेश सिंह रैकवार, डॉ. महेंद्र पाठक, नंदिनी नगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.एल. सिंह सहित करणवीर सिंह, निशंक त्रिपाठी, अजय प्रताप सिंह, अग्रसेन सिंह ‘राजा भैया’ व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि 21वीं सदी की चुनौतियों से निपटने के लिये ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को तकनीकी और डिजिटल साधनों से लैस करना समय की मांग है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार तथा उपस्थित अभिभावकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान किया। आयोजकों ने अगले वर्ष प्रतिभागियों की संख्या दोगुनी करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment