जालौन क्षेत्र में अलग अलग हुए हादसों में चार युवक घायल,,

Four youths injured in separate accidents in Jalaun area.

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । जालौन नगर क्षेत्र में मंगलवार को अलग अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में बाइक सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया।
फतेहपुर जनपद के महुआ ब्लॉक के छिलापुर निवासी अंकुश (30) व विमलेश (28) दोनों भाई हैं। झांसी में रहकर दोनों ठेकेदारी का काम करते हैं। मंगलवार की दोपहर वह बाइक लेकर झांसी से दिबियापुर जा रहे थे। तभी औरैया मार्ग पर सहाव मोड़ के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कार के चालक ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों सीएचसी पहुंचाया। वहीं, कार में सवार लोग कार को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कोतवाली में खड़ा कराया। उधर, कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खटीकान निवासी इमरान (24) व खालिद (21) भी भाई हैं। उनके परिवार के लोग लहचुरा के पास खेतों में मटर तुड़ाई का काम कर रहे थे। दोपहर में वह परिजनों को खाना देने के लिए बाइक से खेत पर जा रहे थे। जब उनकी बाइक देवरी के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को पता चलने वह दोनों को सीएचसी लेकर आए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने चारों की गंभीर हालत को देखते हुए चारों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।

लापता पिता को खोजने के लिए बेटों ने लगाई पुलिस से गुहार

जालौन। दो दिन से पिता के लापता होने की सूचना पुत्र ने कोतवाली में दी है। पिता की कार व मोबाइल औरैया पुल पर मिला। पुत्र ने पिता की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी दिलशान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता दिलशाद उर्फ गुड्डन चार पहिया वाहन के मिस्त्री हैं। औरैया रोड पर उनकी दुकान भी है। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे वह कार से कहीं चले गए। दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की। जिसमें पता चला कि पिता जो कार लेकर गए थे वह औरैया पुल पर खड़ी है। जब वह औरैया पुल पर पहुंचे तो कार पुल पर ही खड़ी थी। कार में चाबी लगी थी और उनका मोबाइल भी कार में ही पड़ा था। लेकिन पिता का कहीं पता नहीं चला। आसपास काफी तलाशने के बाद भी पिता की कोई जानकारी नहीं मिली। पीड़ित पुत्र ने पिता की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई है।

Leave a Comment