जालौन में युवतियों का किया गया निशुल्क ब्राइडल मेकअप,,महिलाओं को दिया गया ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण

Free bridal makeup done to girls in Jalaun, beauty parlor training given to women

(रिपोर्ट – बबलू सेंगर)

Jalaun news today । महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान आत्मनिर्भरता के गुण पैदा कर रहा है। यह बात ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित निशुल्क ब्यूटी पॉर्लर कैंप में भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की महिला संयोजिका निशा माहेश्वरी ने कही।
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा ठआरसेटी) द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के युवकों और युवतियों को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण देने का कार्य करता है। संस्थान के निदेशक राकेश त्रिवेदी ने बताया कि युवा यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्म निर्भर बन सकते हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद वह स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। विभिन्न ट्रेडों में दिए जाने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र मिलता है, साथ ही वह रोजगार के लिए वह लोन भी ले सकते हैं। संस्थान में 35 युवतियों और महिलाओं को ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण के बाद दो दिवसीय कार्यशाला में दुल्हन के मेकअप, मेंहदी और थ्रेडिंग की निशुल्क कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंची महिलाओं का मेकअप मेंहदी और थ्रेडिंग की गई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ऊषा गुप्ता ने कहा कि संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त कर महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन सकती हैं। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा की महिला संयोजिका निशा माहेश्वरी ने कहा कि संस्थान निशुल्क प्रशिक्षण दे रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वरोजगार को अपनाया जा सकता है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी। इस मौके पर अनीता माहेश्वरी, सरिता कुशवाहा, संकाय स्वयं प्रकाश शुक्ला, दीपेंद्र नगायच, संतोष पांचाल, साक्षी गोस्वामी, कंधीलाल राठौर आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment