रिपोर्ट राहुल उपाध्याय
पढ़िए आपकी अपनी मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
Bahraich news today । रुपईडीहा, बहराइच । नेपाल सीमा से सटे आदर्श नगर पंचायत के रुपईडीहा में तीन स्थानों पर समितियों ने पूजा पांडाल सजाकर गजानन की प्रतिमा स्थापित कर दी है। श्री बाल संगठन गणेश पूना समिति स्टेशन रोड पर आयोजक विजय कुमार गुप्ता, अध्यक्ष अंकित गुप्ता, महामंत्री आदर्श जायसवाल, व्यवस्थापक नरेंद्र मदेशिया के सक्रिय सहयोग से गत वर्षों की भांति पूजा पांडाल सजाया गया है। मुख्य यजमान बब्लू यज्ञसैनी हैं। आचार्य सुनील पांडेय यहां पूजा संस्कार सम्पादित करेंगे। श्री सत्य बाल गणेश पूजा समिति आदर्श नगर में अध्यक्ष अनिल यादव, आयोजक रोहित यादव, उपाध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोशन वर्मा, महामंत्री अतीश यादव के साथ श्याम कश्यप, दुर्गेश, राम कश्यप, अभिषेक व संजय कश्यप के सहयोग से पूजा सम्पन्न हो रही है। इसी प्रकार आजाद रोड पर श्री गणेश पूजा समिति मे अनुज कौशल, महामंत्री अभय कौशल, कोषाध्यक्ष हिंमाशु गुप्ता व उपाध्यक्ष साहिल कौशल सहित आर्यन, ऋषभ, नितिन शर्मा, आनंद व बिक्की सोनी के सहयोग से श्री गणेश आराधना शुरू की गई है।






