इफ़्तार पार्टी में दिखी गंगा जमुनी तहजीब —-

रिपोर्ट मुकेश मिश्रा

Lucknow news today। लखनऊ के निगोहां क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवानपुर में सोमवार को समाजसेवी नीशू मिश्रा द्वारा अपने आवास पर भव्य रोज़ा इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ-साथ हिंदू समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और गंगा-जमुनी तहज़ीब की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।
इफ़्तार पार्टी के दौरान पूरा वातावरण भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया। रोज़ेदारों ने एक साथ बैठकर रोज़ा खोला और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस अवसर पर समाजसेवी नीशू मिश्रा ने कहा कि रमज़ान का पवित्र महीना हमें आपसी प्रेम, त्याग, सहयोग और भाईचारे का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सद्भाव को मजबूती मिलती है।उन्होंने आगे कहा कि आज के समय में इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरूरी हैं, जो विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच आपसी विश्वास और मेल – जोल को बढ़ावा देते हैं।
कार्यक्रम में समाजसेवी संजीव शुक्ला, अंकित मिश्रा, मोहम्मद ताहिर, आलम, प्रभात शुक्ला, संजय शुक्ला, इस्लाम, मेराज, नन्हू रावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


उत्तर प्रदेश में तेजी से उभरता पोर्टल www.uttampukarnews.com और हिंदी साप्ताहिक पेपर उत्तम पुकार न्यूज़ एवं मासिक पत्रिका उत्तम पुकार न्यूज़ व चैनल up news sirf sach में जिलों से खबरें भेजने वाले पत्रकार जो सहयोग करने के इच्छुक हैं वह संपर्क कर सकते हैं। खबरों व लेख के लिए भी सम्पर्क Watsapp or calling : 9415795867,8840345105