
Jodhpur news । राजस्थान के जोधपुर में एक बहुत ही सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है । मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यहां पर अपनी एक महिला मित्र के साथ आए युवक को तीन आरोपियों ने बंधक बनाया और उसकी महिला मित्र के साथ तीनों ने गैंगरेप किया। इस घटना की सूचना पीड़ित ने थाने पर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को धर दबोचा।
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के रहने वाले एक युवक और युवती जोधपुर के एक होटल में रूम लेने के लिए पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि युवक और युवती देखने में नाबालिग लग रहे थे और उनके पास कोई आईडी भी नहीं थी । इस पर होटल के सहायक ने उन्हें रूम देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि होटल के सहायक ने उस युवक और युवती से काफी बदतमीजी भी की। इसके बाद वह दोनों वहां से वापस चले गए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार होटल से बाहर पहुंचे युवक और युवती को वहां पर तीन लड़के मिले। बताया जा रहा है कि जिन्होंने युवक को पहले तो अपना दोस्त बनाया और बाद में उसे बंधक बनाकर उसकी महिला मित्र के साथ तीनों ने बारी-बारी से दुराचार किया । इस सनसनीखेज वारदात की सूचना जब पुलिस को हुई तो उन्होंने तत्परता दिखाई और तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने उस होटल के सहायक को भी गिरफ्तार कर लिया जिसने और युवा कोरी पति को वहां से लौटाया था।
डीसीपी ने दी जानकारी

जोधपुर में हुई इस घटना के संबंध में डीसीपी पूर्व डॉक्टर अमृता दूहन ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों समंदर सिंह धर्मपाल सिंह भट्टम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही कृष्णा गेस्ट हाउस के सहायक को भी गिरफ्तार किया गया है जिसने उनको वहां से लौटाया था।




