जालौन नगर व क्षेत्र में है गणपति बप्पा पूजा की धूम,,13 जगह सजे पंडाल,,,

Jalaun news today । जालौन नगर व क्षेत्र में गणेश पूजा की धूम है। नगर में 13 स्थानों पर विशेष रूप से बनाए गए पूजा पंडालों में स्थापित गणेश प्रतिमाओं की पूजा अर्चना का सिलसिला जारी है। ग्राम उरगांव में गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना हुई।
नगर व ग्रामीण क्षेत्र में गणेश उत्सव की धूम मची हुई है। नगर व क्षेत्र गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जयकारों से गूंज रहा है। पूजा पंडालों में होने वाले धार्मिक आयोजनों से पूरा वातावरण गणेश भक्ति से सराबोर हो उठा है। मूर्ति स्थापना के बाद दूसरे दिन पूजा पांडालों में सुबह से ही गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ स्थानों पर सात दिन तो कुछ स्थानों पर नौ दिन चलने वाले इस गणेश उत्सव के पर्व पर भक्त सुबह शाम पूजा अर्चना के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ लोगों ने घरों में भी गणेश प्रतिमा की स्थापना की है। कई स्थानों पर गणेश पांडाल में प्रतिमा के सामने श्रद्धालुओं और सेवादारों ने रात भर जागरण कर प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश महिमा का गुणगान किया। गणेशोत्सव के दौरान पंडाल में भव्य सिंहासन पर विराजमान भगवान श्री गणेश का प्रतिदिन सवेरे और शाम आरती के अलावा विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। नगर में गणेशजी मंदिर, दबगरान में विक्रांत यादव, पवन चतुर्वेदी पुरानी हाट, बेनी बाई मार्केट, कोतवाली मार्ग पर श्रीराधाकृष्ण मंदिर के पास, गणेशजी में विवेक मिश्रा के आवास के अलावा मोहल्ला चौधरयाना, हरीपुरा, जोशियाना नारोभास्कर, जोशियाना, गणेशजी मंदिर समेत 13 स्थानों पर मूर्ति स्थापना कर भगवान श्रीगणेशजी की पूजा अर्चना की गई। तो वहीं, ग्राम उरगांव में 11 दिवसीय गणेश उत्सव के दूसरे दिन कोटेदार भवन पर स्थापित गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना की गई। जिसमें सुरेंद्र सिंह, प्रयाग गुरू, अंशू पटेल, बृजेश पटेल, हरिहर आदि ने भाग लिया।

Leave a Comment